Gold Silver Price Today 23 July 2024 in India: केंद्रीय बजट 2024-25 की पेशकश के बाद आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां शेयर मार्केट की शुरुआत हरियाली के साथ हुई है। वहीं, दिन खत्म होते या कहें कि बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट हाल बेहाल दिखा। मार्केट में उतार चढ़ाव के साथ क्लोजिंग टाइम पर गिरावट देखने को मिली है। बात करें सोने और चांदी के रेट की तो बजट में गोल्ड (Gold) सिल्वर (Silver) पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने के बाद गिरावट आई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट पेश करते हुए सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को घटा दिया है। इस दौरान सोने-चांदी के रेट पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत करने का ऐलान किया गया है। बजट की घोषणा के बाद सोने के रेट में करीब 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी की कीमत में भी करीब 4 हजार रुपये की गिरावट देखी गई है।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा? देखें लिस्ट
MCX पर सोने-चांदी के भाव
मोदी सरकार 3.0 ने अपने पहले बजट के दौरान सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को कम किया है। 6 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी करने के ऐलान के बाद सोने और चांदी की कीमत में 4000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 23 जुलाई, मंगलवार को मार्केट बंद होने पर प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 72,718 रुपये रहा। जबकि, चांदी की कीमत 89203 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
सोने-चांदी के अलावा प्लेटिनम भी सस्ता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करने के दौरान सिर्फ सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती नहीं किया। इसके अलावा प्लेटिनम पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी पर कटौती की गई है। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम होकर 10% से 6% हो गई। जबकि, प्लेटिनम पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 6.4% हो गई। बता दें कि सोने-चांदी में बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% और एग्री इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेस 1% हो गई है। इंपोर्टेड ज्वैलरी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी भी कम हुई है।
ये भी पढ़ें- आम बजट में लोगों को मिलेगी राहत, ड्यूटी कट के साथ सस्ता होगा सोना!
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
38 mins agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
1 hr agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
2 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
6 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
6 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
7 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
8 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines