Gold Silver Price Today 15 July 2024: सोना या चांदी में से कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। पिछले कुछ दिनों से महंगी हुआ सोना और चांदी सस्ता हो गया है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में गिरावट देखने को मिली है। जबकि, लाख के पार पहुंच गई चांदी भी प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।
आज यानी 15 जुलाई सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 67,600 रुपये की जगह 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसकी कीमत में 100 रुपये कम हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपये की जगह 73,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसकी कीमत में 110 रुपये कम हुए हैं। जबकि, चांदी की कीमत में सीधा 300 रुपये की कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आपके शहर में प्रति 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत कितनी है?