Gold-Silver Price Update: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन के लिए सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जहां 1 किलो चांदी सीधे 13,071 रुपये सस्ती होकर 1.81 लाख रुपये पर आ गई है, वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना भी 1,576 रुपये गिरकर 1.40 लाख रुपये के स्तर पर आ गया है.
जानिये अचानक सोने-चांदी के दाम इतने क्यों गिर गए, अलग-अलग शहरों में रेट क्यों बदलते हैं और ज्वेलरी खरीदते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इस हफ्ते कितना बदला सोने-चांदी का भाव?
1 किलो चांदी का भाव 1.94 लाख रुपये से घटकर अब 1.81 लाख रुपये पर पहुंच गया है. इस पूरे महीने में चांदी 39,485 रुपये तक सस्ती हुई है. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये से गिरकर अब 1.40 लाख रुपये पर आ गई है. इस महीने सोना 8,084 रुपये सस्ता हुआ है.
ऑल टाइम हाई से भारी गिरावट:
29 जनवरी 2026 को चांदी 3.86 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर थी, जो अब 1.99 लाख रुपये तक गिर चुकी है. वहीं सोना भी अपने 1.76 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई से 36 हजार रुपये सस्ता हो चुका है.
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
सोना सस्ता होने के कारण:
मुनाफावसूली (Profit Booking): ऊंचे दामों पर पहुंचे सोने से मुनाफा कमाने के लिए बड़े निवेशकों ने भारी बिकवाली शुरू कर दी है.
मजबूत डॉलर और बॉन्ड: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होने से सोने पर दबाव बना है.
कम खरीदारी: रिकॉर्ड महंगे भाव के कारण आम ग्राहकों ने खरीदारी से थोड़े हाथ खींच लिए हैं.
चांदी सस्ती होने के कारण:
इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी: सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों से मंदी के कारण चांदी की मांग घटी है.
बाजार में बिकवाली का दबाव: शेयर और वायदा बाजार के उतार-चढ़ाव में बड़े ट्रेडर्स ने तेजी से चांदी बेची है.
सोने का असर: सोने की गिरती कीमतों का सीधा असर चांदी के सेंटिमेंट पर भी पड़ा है.
आज सोने चांदी के दाम में इजाफा
भले ही पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन आज सप्ताह के पहले ही दिन सोने और चांदी के दाम में तेजी लौट आई है. कई दिनों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए चांदी 2400 रुपए उछलकर 1,81,456 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं सोने के भाव में 500 रुपये की तेजी दिख रही है. 10 ग्राम सोने का भाव आज एमसीएक्स पर 1,39,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.
क्या है आपके शहर में सोने का भाव
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines