Gold Price Update: पिछले कई दिनों से सोना और चांदी खरीदारों को रूला रहा है। हालांकि बीच-बीचे में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। जिससे ग्राहकों में थोड़ी उम्मीद बंधती दिखती है कि फिर इसके दाम रॉकेट पर सवार हो जाते हैं। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम के नया रिकॉर्ड करीब बिक रहा है। सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े को ऊपर है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना (Gold Price Update) 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57079 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 51 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57189 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 43 रुपये की गिरावट के साथ 68149 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 298 रुपये की तेजी के साथ 68192 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, पंप जाने से पहले जानें भाव
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 110 रुपया सस्ता होकर 57079 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 110 रुपया सस्ता होकर 56850 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 101 रुपया सस्ता होकर 52284 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 83 रुपया सस्ता होकर 42809 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 65 रुपया सस्ता होकर 33391 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 280 तो चांदी 11700 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 283 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11831 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – गरीबों के लिए अवसर है ये सरकारी योजना, गारंटी के बिना मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
2 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
6 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines