Gold Price Update: आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से 174 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा तो चांदी करीब 10200 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। शुक्रवार को सोना 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के ऊपर बिक रही है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।
पिछले हफ्ते ये था सोने चांदी का हाल
- पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के दाम तेजी रूख रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते (20-24 मार्च 2023) में सोना के दाम में 1433 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 2983 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई।
- जबकि इससे पिछले कारोबारी हफ्ते (13-20 मार्च 2023) में सोना के दाम 2552 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 4982 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- PM Kisan FPO Yojana: 14वीं किस्त से पहले किसानों के खाते में आएंगे 15 लाख, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ये रहा सोने-चांदी का रेट
शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 567 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59653 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 449 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से चढ़कर 59086 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 621 रुपये की तेजी के साथ 69756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 915 रुपये की उछाल के साथ 69135 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना (Gold Price Update) 567 रुपया महंगा होकर 59653 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 565 रुपया महंगा होकर 59414 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 519 रुपया महंगा होकर 54642 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 425 रुपया महंगा होकर 44740 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 332 रुपया महंगा होकर 34897 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने की पैसों की बारिश, जानें कितना बढ़ा DA
ऑलटाइम हाई से सोना 200 रुपये महंगा तो चांदी 10200 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना (Gold Price Update) अपने ऑलटाइम हाई से 174 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10224 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.coया ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- E Shram Card: ई-श्रम कार्ड के अनगिनत फायदे, करोड़ों लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, ये है तरीका
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
13 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
14 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
15 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
16 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
20 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
21 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
22 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त