Gold Price Update 26 July: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने में प्रति 10 ग्राम 291 रुपये की कमी आई और सोने का दाम 59,143 प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को 59, 434 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। जहां तक चांदी की बात है, तो इसमें भी दोनों दिन नरमी देखी गई। मंगलवार को चांदी 251 रुपये सस्ती होकर 73,939 रुपये प्रति किलो के स्तर पहुंच गई, जबकि सोमवार को चांदी 432 रुपये की नरमी के साथ 74, 190 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

मंगलवार को 14-24 कैरेट सोने का भाव क्या रहा? यहां जानिए-
  • 24 कैरेट: प्रति 10 ग्राम 59143 रुपये
  • 23 कैरेट: प्रति 10 ग्राम 58906 रुपये
  • 22 कैरेट: प्रति 10 ग्राम 54175 रुपये
  • 18 कैरेट: प्रति 10 ग्राम 44357 रुपये
  • 14 कैरेट: प्रति 10 ग्राम 34599 रुपये

आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2500 रुपये, तो चांदी 6000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2502 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6041 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही थी। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें