---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Price Update: लगातार लुढ़कता जा रहा है सोना, ये रहा 14 से 24 कैरेट का रेट

 Gold Price Update: अक्षय तृतीया  पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी के बीच एकबार फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना लुढ़कर 60000 प्रति प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि […]

 Gold Price Update: अक्षय तृतीया  पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी के बीच एकबार फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना लुढ़कर 60000 प्रति प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी गिरकर और चांदी 74000 रुपये प्रति किलो के करीब आ गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे को सोना (Gold Price Update) सोना 3 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60078 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले सोमवार को सोना (Gold Price) 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा 60081 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 315 रुपये की गिरावट के साथ 74075 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 383 रुपये सस्ता होकर 74390 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 3 रुपया सस्ता होकर 60078 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 3 रुपया सस्ता होकर 59837 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 3 रुपया सस्ता होकर 55031 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 2 रुपया सस्ता होकर 45059 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 1 रुपया सस्ता होकर 35146 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 800 रुपये महंगा तो चांदी 5900 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 802 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5905 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
First published on: Apr 26, 2023 06:40 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola