Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर देश में पहली बार एकबार 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इस तेजी के बाद देश में सोना करीब 59479 और चांदी 68472 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 1259 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59479 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 121 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 1699 रुपये की तेजी के साथ 68472 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी 538 रुपये की नरमी के साथ 66773 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना (Gold Price Update) 1259 रुपया मंहगा होकर 59479 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1254 रुपया महंगा होकर 59241 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1154 रुपया महंगा होकर 54483 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 1044 रुपया महंगा होकर 44609 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 737 रुपया महंगा होकर 34795 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1200 रुपये महंगा तो चांदी 11500 रुपये सस्ती
इस तेजी के बाद सोना (Gold Price Update) अपने ऑलटाइम हाई से 1259 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11508 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
RBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
46 mins agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
49 mins agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
1 hr agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
2 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
2 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
3 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त