Gold Price Update: शादियों सीजन में सोना खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 640 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद गुरुवार को सोना करीब 53800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 65400 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 14600 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का बढ़ियां मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 53780 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 53583 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 640 रुपये की तेजी के साथ 65358 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 70 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 64718 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
Petrol Diesel Price, 10 December 2022: राहत भरा 200वां दिन, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 197 महंगा होकर 53780 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 197 रुपया महंगा होकर 53565 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 181 रुपया महंगा होकर 49263 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 148 रुपया महंगा होकर 40335 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 115 रुपये महंगा होकर 31461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2400 और चांदी 14600 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2420 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14622 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
Big News: आयकर विभाग ने लोगों को किया आगाह, फर्जी है ये फोन नंबर, हो सकती है ठगी
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GD का अनुमान
13 mins ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
16 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines