Income Tax Department: आयकर विभाग ने लोगों को एक फेक नंबर को लेकर सचेत किया है। आयकर विभाग ने हाल ही में एक ट्वीट में, आयकर विभाग की कस्टमर केयर/हेल्पलाइन के रूप में वायरल हो रहा एक नकली खाते को लेकर चेतावनी जारी की है। ट्विटर हैंडल @incomet67691294 वाले फर्जी अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें आयकर विभाग के एक आधिकारिक ट्वीट का जवाब दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित किया गया अकांउट

फर्जी अकाउंट से किए गए ट्वीट में शामिल मोबाइल नंबर 9564148567 था। कई ऑनलाइन डायरेक्ट्री में इस नंबर को स्पैम बताया गया है। आयकर विभाग का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @IncomeTaxIndia है। आयकर विभाग ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया कि प्रश्नों के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1800 103 0025 और 1800 419 0025 हैं। उक्त फर्जी ट्विटर अकाउंट को आयकर विभाग द्वारा दायर एक शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

हालांकि, करदाताओं/हितधारकों को सलाह दी जाती है कि आईटीडी सपोर्ट/कस्टमर केयर के रूप में धोखाधड़ी करने वालों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में सतर्क रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ