Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी भी त्योहारी मूड में आ गया है। पिछले कई दिनों से पीली धातु की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज एकबार फिर जहां सोना महंगा हुआ है वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है।
आज सोना 506 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 140 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सोना 51800 रुपये और चांदी 61000 रुपये के करीब बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी ऑलटाइम हाई से करीब 4400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 19000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Adani Green Energy के शेयरों में चार दिनों में 11% से अधिक की बढ़ोतरी, जानिए क्या रही वजह
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (6 October) को सोना (Gold Price Update) 506 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51792 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 899 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 140 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 60894 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 3717 रुपये महंगा होकर 61034 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 294 रुपये की दर से महंगा होकर 51,940 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 779 रुपये की बढ़त के साथ 61,546 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4400 और चांदी 18900 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4408 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18944 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51792 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51585 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47442 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38844 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30298 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.51 डॉलर की तेजी के साथ 1,704.47 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 21.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अभी पढ़ें – Best FD: भारत में सबसे बेहतरीन 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश कर रहे हैं ये 6 बैंक
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61500
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61500
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61500
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 48400, 24ct Gold : Rs. 52800, Silver Price : Rs. 66500
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 66500
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 66500
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 66500
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 61500
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 61500
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 47880, 24ct Gold : Rs. 52230, Silver Price : Rs. 61500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 66500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61500
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61500
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61500
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 47880, 24ct Gold : Rs. 52230, Silver Price : Rs. 61500
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
2 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
7 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
9 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
10 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
11 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines