Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 6 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से सोना 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15000 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। आज सोने का भाव 56108 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64293 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
हालांकि इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोने और चांदी के दाम में मामूली तेजी देखी जा रही है। आज सोमवार को सोने के दाम में 5 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी है तो चांदी की कीमत में 154 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त देखी जा है। इसके बाद आज सोना भी 56108 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64293 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (6 March 2023) सोना (Gold Price Today) 5 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 56108 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 16 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56103 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 154 रुपये की तेजी के साथ 64293 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 433 रुपये महंगा होकर 64139 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 181 रुपये की दर से महंगा होकर 55,902 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 349 रुपये की छलांग के साथ 64,750 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2774 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15687 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 56108 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 55883 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 51395 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42081 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32823 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 4.21 डॉलर की तेजी के साथ 1,856.80 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 21.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56700, Silver Price : Rs. 67000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56550, Silver Price : Rs. 67000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56550, Silver Price : Rs. 67000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 70600
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56550, Silver Price : Rs. 70600
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56600, Silver Price : Rs. 70600
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56600, Silver Price : Rs. 70600
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56600, Silver Price : Rs. 67000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56600, Silver Price : Rs. 67000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56550, Silver Price : Rs. 67000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51850, 24ct Gold : Rs. 56550, Silver Price : Rs. 70600
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56700, Silver Price : Rs. 67000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52680, 24ct Gold : 55310, Silver Price : Rs. 70,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52680, 24ct Gold : 55310, Silver Price : Rs. 70,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56700, Silver Price : Rs. 67000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56600, Silver Price : Rs. 67000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51950, 24ct Gold : Rs. 56700, Silver Price : Rs. 67000
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।