Gold Price Update: नए साल 2023 में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज अगर सोने का दाम बढ़ता है तो यह अपने दाम के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 56200 को पार कर जाएगा। बुधवार को सोना 56142 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से मजह 58 रुपये नीचे बिक रहा है ऐसे में अगर आज सोने के दाम में बढ़ोतरी होती है आज ये कीमत का नया रिकॉर्ड बना सकता है।
पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार जारी बढ़ोतरी का दौर जारी है है। साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के साथ-साथ दाम में तेजी दर्ज की गई। बुधवार को सोना 561 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 149 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी तेजी दर्ज की गई।
इसके बाद बुधवार को सोना चढ़कर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। तो चांदी उछलकर 70000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच कर बंद हुई। इस तेजी के बाद अभी लोगों के पास सोना 58 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10600 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
बुधवार को सोना (Gold Price Update) 561 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 56142 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 418 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 55581 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा
बुधवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। चांदी 149 रुपये महंगा होकर रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 878 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 69227 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 561 रुपया महंगा होकर 56142 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 558 महंगा सस्ता होकर 55917 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 514 रुपया महंगा होकर 51426 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 421 रुपया महंगा होकर 42107 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 328 रुपये महंगा होकर 32843 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 58 और चांदी 10600 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 58 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10609 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – एक किलो गेहूं की कीमत, मात्र 1.6 रुपये, आप भी देखें बिल
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
14 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
15 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
16 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
18 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
18 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
19 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
20 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines