Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: आज देव उठनी एकादशी है। हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक आज से सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आज आपके पास सस्ता में सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। आज आप सोना 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा सस्ता और चांदी करीब 23000 प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना करीब 50100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तकरीबन 57000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग या राहत जारी? फटाफट जानें ताजा अपडेट
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50114 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को को सोना 133 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50824 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह गुरुवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 1578 रुपये सस्ता होकर 57049 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी (Silver Rate) 421 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 58627 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 710 सस्ता होकर 50114 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 707 रुपया सस्ता होकर 49913 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 651 रुपया सस्ता होकर 45904 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 612 रुपया सस्ता होकर 37586 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 415 रुपये सस्ता होकर 29317 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6068 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22931 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Meta India Head: मेटा इंडिया हेड अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा, अब यहां करने जा रहें हैं नई शुरूआत
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।