Gold Price Update: नवरात्र, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ के बाद अब भी जहां देव दीपावली समेत कई त्योहार नजदीक हैं वहीं शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस बीच देव उठनी एकादशी से पहले मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 211 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50691 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को को सोना 22 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं मंगलवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में बड़ी उछाल दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 2698 रुपये महंगा होकर 59048 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी (Silver Rate) 69 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57350 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 211 महंगा होकर 50691 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 210 रुपया महंगा होकर 50488 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 193 रुपया महंगा होकर 46433 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 158 रुपया महंगा होकर 38018 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 123 रुपये महंगा होकर 29654 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 5500 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5509 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 20932 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Elon Musk ने 5 दिनों के भीतर दूसरी बार अपना ट्विटर बायो बदला, ‘Chief Twit’ से अब किया य
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
4 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
6 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines