Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: एक दिन की बढ़त के बाद आज एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 21400 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता बिक रही है।
ऐसे में शादी-ब्याह यानी लगन के सीजन के शुरू होने से पहले आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। क्योंकि सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी आने की पूरी संभावना है।
अभी पढ़ें – Bank of India FD: इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर पाएं 7.75% तक की ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़िया डील
आज सोना 1 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 516 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की। इसके बाद सोना 50690 रुपये और चांदी 58532 रुपये के करीब बिक रही है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 5500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 21400 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (2 November) को सोना (Gold Price Update) 1 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50690 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 211 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50691 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 516 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 58532 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 2698 रुपये महंगा होकर 59048 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 108 रुपये की दर से महंगा होकर 50,610 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 25 रुपये की बढ़त के साथ 58,871 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5510 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21448 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50690 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50487 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46432 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38018 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29654 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.43 डॉलर की तेजी के साथ 1,650.
31 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 19.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – PPF, EPF, GPF: इन तीनों योजनाओं में क्या है अंतर और किसे किसमें निवेश करना चाहिए? जानें
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 51260, Silver Price : Rs. 58900
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 58900
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 58900
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 64500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 64500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46900, 24ct Gold : Rs. 51160, Silver Price : Rs. 64500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46900, 24ct Gold : Rs. 51160, Silver Price : Rs. 64500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46900, 24ct Gold : Rs. 51160, Silver Price : Rs. 58900
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46900, 24ct Gold : Rs. 51160, Silver Price : Rs. 58900
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 58900
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 58900
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 64500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 51260, Silver Price : Rs. 58900
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 49700, Silver Price : Rs. 64500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 49700, Silver Price : Rs. 64500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 51260, Silver Price : Rs. 58900
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 51260, Silver Price : Rs. 58900
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 58900
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।