हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 4500 रुपये तो चांदी हुआ सस्ता तो चांदी 24300 रु तक हुआ सस्ता

विज्ञापन

Gold Price Update: अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी उथल-पुथल जारी है। एकबार फिर सोने के साथ-साथ दाम में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद फिलहाल सोना 517000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55700 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4500 और चांदी 24300 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव

शनिवार रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 426 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51668 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 464 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं चांदी (Silver Price) 276 रुपये सस्ता होकर 55607 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 659 रुपये सस्ता होकर 55883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 426 रुपया सस्ता होकर 51668 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 424 रुपया सस्ता होकर 51461 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 390 रुपया सस्ता होकर 47328 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 320 रुपया सस्ता होकर 38751 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 249 रुपये सस्ता होकर 30226 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 4500 और चांदी 24300 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4532 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24373 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

अभी पढ़ें – टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन ने अपने ग्राहकों को आगाह किया, जानें क्या है मामला

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola