Gold Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहारों के सीजन में अगर आप भी सोना या फिर गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। नवरात्रि के दूसरे दिन आज सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
आज सोना 239 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 308 रुपये की नरमी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 49351 रुपये और चांदी 55066 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24900 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी से पहले मिला बड़ा तोहफा, जानें डिटेल्स
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (27 September) को सोना (Gold Price Update) 239 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49351 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 158 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 308 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55066 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 726 रुपये सस्ता होकर 55374 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49351 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49153 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45206 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37013 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – Thailand Tour Package: अब IRCTC कराएगी थाईलैंड का टूर, जानें-किराया और अन्य डिटेल्स
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6849 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24914 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines