हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Today 27 October: दिवाली के बाद सोने और चांदी में तेजी, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये है रेट

विज्ञापन

Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली के बाद के बाद सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। दिवाली और धनतेरस से पहले जहां सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं पिछले तीन कारोबारी दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़तोरी दर्ज की गई है। आज सोना 40 रुपये तो चांदी 115 रुपये की दर से महंगी हुई।

इस तेजी के बाद सोना 50800 रुपये और चांदी 56000 रुपये के करीब बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22000 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: क्या आज घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम ? यहां चेक करें ताजा रेट

विज्ञापन

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

  • इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे गुरुवार (27 October) को सोना (Gold Price Update) 40 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50791 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 307 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
  • वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 115 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57966 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 1255 रुपये सस्ता होकर 57851 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना के साथ-साथ चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 97 रुपये की दर से महंगा होकर 50,784 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 104 रुपये की गिरावट के साथ 58,270 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

ऑलटाइम हाई से सोना 5400 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5409 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22014 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50791 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50588 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46525 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38093 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29713 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.29 डॉलर की गिरावट के साथ 1,664.97 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 19.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – भारत के यूट्यूबर GDP में 6800 करोड़ का दे रहे योगदान और 7 लाख लोगों को नौकरियां भी दी

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51530, Silver Price : Rs. 58300

विज्ञापन

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 47100, 24ct Gold : Rs. 51280, Silver Price : Rs. 58300

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 47100, 24ct Gold : Rs. 51280, Silver Price : Rs. 58300

विज्ञापन

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 47450, 24ct Gold : Rs. 51760, Silver Price : Rs. 63500

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 47100, 24ct Gold : Rs. 51280, Silver Price : Rs. 63500

विज्ञापन

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 47150, 24ct Gold : Rs. 51430, Silver Price : Rs. 58300

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 47150, 24ct Gold : Rs. 51430, Silver Price : Rs. 63500

विज्ञापन

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 47150, 24ct Gold : Rs. 51430, Silver Price : Rs. 58300

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 47150, 24ct Gold : Rs. 51430, Silver Price : Rs. 58300

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 47130, 24ct Gold : Rs. 51310, Silver Price : Rs. 58300

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 47130, 24ct Gold : Rs. 51310, Silver Price : Rs. 58300

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 61500

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51530, Silver Price : Rs. 58300

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51530, Silver Price : Rs. 58300

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51530, Silver Price : Rs. 58300

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 47130, 24ct Gold : Rs. 51310, Silver Price : Rs. 58300

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola