Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: देशभर में शादी-विवाह समेत तमाम तरह के शुभ कार्यों के लिए शुभ लग्न जारी है। ऐसे में तमाम लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से सोने और चांदी के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना जहां सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 293 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से सस्ता हुआ तो चांदी 509 प्रति किलो की दर से महंगी हुई। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3540 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18151 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है।
अभी पढ़ें – घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, लाल निशान पर Sensex और Nifty
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 52660 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 61829 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 19 नंवबर 2022 (शुक्रवार) को सोना 52953 रुपये और चांदी 61320 के स्तर पर बंद हुई थी।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52660 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 295 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52713 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 437 रुपये की गिरावट के साथ 61829 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 566 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 62266 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 53 सस्ता होकर 52660 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 53 रुपया सस्ता होकर 52449 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 48 रुपया सस्ता होकर 48237 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 39495 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 31 रुपये सस्ता होकर 30806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
अभी पढ़ें – रेलवे, बैंक और रसोई गैस समेत तमाम नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 1 दिसंबर से ये गाइडलाइंस होंगी लागू!
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3540 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18151 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।