New Rules from 1st December 2022: रेलवे, बैंक और रसोई गैस समेत इन नियमों में होगा बदलाव! 1 दिसंबर से नई गाइडलाइंस लागू
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

New Rules from 1st December 2022: हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे ही दिसंबर एक से भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जिसे आपको जानना चाहिए। एक दिसंबर से आपके दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। आमतौर पर रसोई गैस, सीएनजी, पीएनजी के दाम हर महीने की पहली तारीख को संशोधित होते हैं। पेंशन लेने वाले पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा क्योंकि अगर आप समय सीमा से चूक गए तो आपको पेंशन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दिसंबर में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
दिसंबर 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत में सभी निजी और सरकारी बैंक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं। हालांकि, कुछ बैंक स्थानीय त्योहारों और छुट्टियों का पालन करते हैं और उस दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रह सकते हैं। 13 दिनों की बैंक छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को सप्ताहांत की छुट्टियां शामिल हैं। दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिन आता है, जिस दिन बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
देखा गया है कि देश भर में पीएनजी, सीएनजी की कीमतें हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में तय होती हैं। दिल्ली और मुंबई में कंपनियां महीने के पहले हफ्ते में रेट बदलती हैं। हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder के दाम भी तय होते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है।
पेंशनभोगियों को पेंशन प्राप्त करना जारी रखने के लिए 30 नवंबर 2022 तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। पेंशनभोगी व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन शाखा में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उन्हें यह काम 30 नवंबर तक पूरा करना होगा नहीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
घने कोहरे की स्थिति में, भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2022 और फरवरी-मार्च 2023 के बीच तीन महीने की अवधि के लिए 50 से अधिक ट्रेनों की सेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनके अलावा, रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि उक्त अवधि के दौरान कोहरे के कारण दर्जन भर अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रद्द और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की सूची देखें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: