Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – Air India के सभी कर्मचारियों के लिए बड़ा खबर, वेतन होगा पहले जैसा
आज सोना 186 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी 186 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52000 रुपये और चांदी 55700 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24200 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन (26 August) शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 186 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51908 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold rate today) 464 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 186 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55697 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Price) 659 रुपये महंगा होकर 55883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 28 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,674 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 165 रुपये की तेजी के साथ 55,554 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4200 और चांदी 24200 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4292 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24283 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51908 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47548 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38931 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30366 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,758.18 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 19.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।
अभी पढ़ें – ITR फाइल करने से चूक गए हैं तो तब भी करें TDS रिफंड के लिए क्लेम, जानें- इसका सही तरीका
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 55400
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48400, 24ct Gold : Rs. 52800, Silver Price : Rs. 61300
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 61300
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 61300
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 61300
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 55400
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 55400
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47730, 24ct Gold : Rs. 52010, Silver Price : Rs. 55400
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47730, 24ct Gold : Rs. 52010, Silver Price : Rs. 55400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 61300
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 55400
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 55400
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 55400
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47730, 24ct Gold : Rs. 52010, Silver Price : Rs. 55400
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 mins agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
10 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
14 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
18 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
19 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
21 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
23 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
1 day agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines