Gold Price Update: शादी के सीजन में सोने की खरीदारी पर छप्पर फाड़ फायदा, जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Price Today

Gold Price Update: शादी-विवाह के मौसम में एकबार फिर से सोने और चांदी के दाम में उठापटक तेज हो गया है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश में आ जाते हैं कि कब खरीदारी करें। इस बीच गुरुवार को एकबार फिर सोना और चांदी महंगी हो गई।

विज्ञापन

गुरुवार को सोना 295 रुपये प्रति 10 ग्राम से महंगा हुआ तो चांदी 566 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हो गई। गुरुवार को सोने करीब 52700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 62300 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 17700 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।

विज्ञापन

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 295 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52713 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 95 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52418 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार को सोने से उलट चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। चांदी 566 रुपये की तेजी के साथ 62266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी (Silver Rate) 149 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 61700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 295 महंगा होकर 52713 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 294 रुपया महंगा होकर 52502 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 270 रुपया महंगा होकर 48285 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 221 रुपया महंगा होकर 39535 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 172 रुपये महंगा होकर 30837 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3400 और चांदी 17700 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3487 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17714 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ