Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद आज दिवाली है। आप सभी को दिवाली कि हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। माता लक्ष्मी की आप सभी पर सदा कृपा बनी रही है। इस बीच अगर आप धनतेरस और दिवाली के मौका सोना या फिर चांदी नहीं खरीद पाए तो मायूस होने की जरूर नहीं है। दिवाली के दिन भी सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अच्छी बात ये है कि आज भी आप पुराने रेट पर ही सोना और चांदी खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – Govardhan Puja 2022: तिथि, महत्व, पूजा सामग्री, मुहूर्त समय समेेत जानें सबकुछ
इससे पहले धनतेरस के मौके पर रविवार को देशभर में सोना और चांदी की जबरदस्त खरीद और ब्रिकी हुई। एक आंकड़े के मुताबिक इस साल धनतेरस के मौके पर लोगों में पीली धातु की खरीदारी को लेकर गजब का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जमकर सोने और चांदी की खरीदारी की। एक अनुमान के मुताबिक इसबार धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीद-ब्रिकी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। फिलहाल सही आंकड़ा आना अभी बाकी है।
दिवाली के मौके पर आप आज भी सोना करीब 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 6100 और चांदी 24400 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। आज भी आप सोना और चांदी शुक्रवार वाले रेट पर खरीद सकते हैं।
इससे पिछले कारोबारी पहले के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 166 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 712 रुपये सस्ता होकर 55555 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 661 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56267 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 166 सस्ता होकर 50062 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 165 रुपया सस्ता होकर 49862 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 152 रुपया सस्ता होकर 45857 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 124 रुपया सस्ता होकर 37547 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 97 रुपये सस्ता होकर 29286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6138 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24426 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।