Gold Price Today, 23 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में आज तेजी देखी जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना एकबार फिर 59000 और चांदी 69000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज उछलकर होकर 59192 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69368 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (23 March 2023) सोना (Gold Price Today) 555 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 59192 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन बुधवार को सोना 551 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़ककर 58637 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज चांदी (Silver Price Today) के दाम में भी तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 1147 रुपये की छलांग के साथ 69368 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 278 रुपये की नरमी के साथ 68221 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
और पढ़िए –Zomato Share: स्टॉक्स में जारी है गिरावट, अब तक 12% तक गिरा, लेकिन ब्रोकरेज ने कही ये बात; क्या खरीदना चाहिए?
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 481 रुपये की दर से महंगा होकर 59,237 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 588 रुपये की तेजी के साथ 69,897 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 200 रुपये तो 10600 रुपये सस्ती
इस तेजी के बाद फिलहाल सोना (Gold Price Today) अपने ऑलटाइम हाई से करीब 287 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई कल यानी 20 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10612 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा (Gold Price Today) होकर 59192 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58955 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54219 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44394 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34627 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 10.16 डॉलर की नरमी के साथ 1,979.93 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 23.00 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
और पढ़िए – Gold Price Today, 22 March 2023: टूट गया सोने का गुरूर, नवरात्र के पहले दिन इतना हुआ सस्ता!