Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। हालांकि इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने के साथ चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 1 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 572 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 1 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 54699 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 195 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 54700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 572 रुपये गिरकर 67605 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 328 रुपये प्रति किलो की दर से मंहगा कर 68177 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – इन टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है 31 दिसंबर
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 1 रुपया सस्ता होकर 54699 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1 रुपया सस्ता होकर 54480 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1 रुपया सस्ता होकर 50104 रुपये, 18 कैरेट वाला 1 रुपया सस्ता होकर 41024 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 1 रुपये सस्ता होकर 31999 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1500 और चांदी 12300 रुपये मिल रही है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1501 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12375 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए –पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा ?
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? NPCI ने दिया बड़ा अपडेट, दिवाली के बाद से लागू
18 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines