Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: त्योहारों के सीजन के शुरू होने के पहले एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज सोना 48 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 97 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 49654 रुपये और चांदी 56764 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23200 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – डिलीवरी एजेंटों के कारण बाधित रहेगी Swiggy की सर्विस, जानें- किस चीज का हो रहा विरोध
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (22 September) को सोना (Gold Price Update) 48 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49654 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 238 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49606 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 97 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56764 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 313 रुपये महंगा होकर 56667 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 61 रुपये की दर से महंगा होकर 49,504 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 60 रुपये की गिरावट के साथ 57,238 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6546 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23216 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49654 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49455 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45483 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37242 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 290048 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 7.26 डॉलर की गिरावट के साथ 1,659.27 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर के ताजा रेट
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 57200
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50200, Silver Price : Rs. 57200
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50200, Silver Price : Rs. 57200
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 62400
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50200, Silver Price : Rs. 62400
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50240, Silver Price : Rs. 62400
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50240, Silver Price : Rs. 62400
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50240, Silver Price : Rs. 57200
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46050, 24ct Gold : Rs. 50240, Silver Price : Rs. 57200
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 57200
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 57200
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50200, Silver Price : Rs. 62400
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 57200
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 57200
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46150, 24ct Gold : Rs. 50350, Silver Price : Rs. 57200
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46030, 24ct Gold : Rs. 50230, Silver Price : Rs. 57200
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।