Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: दिवाली और धनतेरस से पहले अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। धनतेरस और दिवाली से पहले लगातार पांचवें दिन सोना सस्ता हुआ है। लिहाजा सोने की खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ गई है।
अभी पढ़ें – 2024 तक बंद हो जाएगा कोयला आयात : प्रह्लाद जोशी
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोना 8 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 661 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद सोना करीब 50300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56300 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे बंद हुआ। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6000 और चांदी 23700 रुपये सस्ता मिल रही है।
गुरुवार को सोना (Gold Price) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate) 126 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से
सस्ता होकर 50236 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 661 रुपये महंगा होकर 56267 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 402 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55606 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 8 सस्ता होकर 50228 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 8 रुपया सस्ता होकर 50027 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 7 रुपया सस्ता होकर 46009 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 6 रुपया सस्ता होकर 37671 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 5 रुपये सस्ता होकर 29383 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5972 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23713 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
अभी पढ़ें – Ration Card Download: राशन कार्ड का online स्टेटस जानने के लिए क्या करें?
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।