Gold Price Today: सोना 210 रुपये तक हुआ महंगा, चांदी के घटे दाम, दिल्ली-मुंबई से पटना तक ये रहा रेट

Gold News, Gold Price Update, Gold Prices Today, Gold Rate, Gold Rate Today, Gold Rate Update, Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Today

Gold Price Update

Gold Price Today: त्योहारों का सीजन एकबार फिर से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि से पहले सोना और चांदी खरीदारी ने का प्लान बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत जारी गिरावट के बाद आज एकबार फिर सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। हालांकि चांदी में गिरावट का दौर आज भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सोना 210 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 36 रुपये की कमी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 49578 रुपये और चांदी 56318 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23600 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

  • इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (21 September) को सोना (Gold Price Update) 210 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49578 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 48 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49368 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
  • वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 36 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 56318 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) के भाव स्थिर रहे थे। मंगलवार को चांदी 56354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 301 रुपये की दर से महंगा होकर 49,476 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 56,962 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6600 और चांदी 23600 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6622 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23662 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49578 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49380 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45413 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37183 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.64 डॉलर की तेजी के साथ 1,675.00 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 19.43 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50110, Silver Price : Rs. 56600

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 56600

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46200, 24ct Gold : Rs. 50400, Silver Price : Rs. 61800

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 61800

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50040, Silver Price : Rs. 61800

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50040, Silver Price : Rs. 61800

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50040, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50040, Silver Price : Rs. 56600

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49990, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49990, Silver Price : Rs. 56600

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49960, Silver Price : Rs. 61800

विज्ञापन

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50110, Silver Price : Rs. 56600

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50110, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50110, Silver Price : Rs. 56600

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 49990, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ