Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली दिवाली में अब महज तीन और चार दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि आज सोने की कीमत में 11 रुपये की मामूली तेजी देखी जा रही है। कोरोना के कारण पिछला दो साल दिवाली और धनतेरस लोगों का फिका रहा था। लेकिन इस साल लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार पिछले कई दिनों से ग्राहकों से गुलजार है और बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है।
आज सोना 11 रुपये की दर से महंगा हुआ हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 172 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 50000 रुपये से और चांदी 56000 रुपये के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना ऑलटाइम हाई से करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24200 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (20 October) को सोना (Gold Price Update) 11 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50247 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50236 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 172 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55778 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 399 रुपये सस्ता होकर 55606 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना के साथ-साथ चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 107 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,306 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 136 रुपये की गिरावट के साथ 56,150 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5900 और चांदी 24200 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5953 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24202 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50247 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50046 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46026 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37685 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.75 डॉलर की तेजी के साथ 1,631.25 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 18.47 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – Dhanteras 2022: सोना खरीदने की बना रहे हैं योजना तो निवेश करने से पहले आपको पता होनी चाहिए ये बातें
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46500, 24ct Gold : Rs. 50730, Silver Price : Rs. 56150
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50560, Silver Price : Rs. 56150
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50560, Silver Price : Rs. 56150
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 61000
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50560, Silver Price : Rs. 61000
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 56150
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 61000
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 56150
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 56150
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46380, 24ct Gold : Rs. 50590, Silver Price : Rs. 56400
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46380, 24ct Gold : Rs. 50590, Silver Price : Rs. 56150
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46350, 24ct Gold : Rs. 50560, Silver Price : Rs. 61000
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46500, 24ct Gold : Rs. 50730, Silver Price : Rs. 56150
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46500, 24ct Gold : Rs. 50730, Silver Price : Rs. 56150
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46500, 24ct Gold : Rs. 50730, Silver Price : Rs. 56150
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46380, 24ct Gold : Rs. 50590, Silver Price : Rs. 56150
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
5 hrs ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
6 hrs ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
8 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
10 hrs ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
11 hrs agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
12 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
15 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
16 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
16 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines