Gold Price Update: शादियों के सीजन में सोने और चांदी खरीदारी का इच्छा रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। लग्न के सीजन में पीली धातू के दाम में एकबार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने के साथ-साथ चांदी के के दामों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1303 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही गुरुवार को सोना करीब 53200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 63200 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 16800 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के 53181 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 2 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़कर होकर 52777 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1303 रुपये की बढ़त के साथ 63203 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 215 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 61900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 404 महंगा होकर 53181 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 402 रुपया महंगा होकर 52968 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 370 रुपया महंगा होकर 48714 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 303 रुपया महंगा होकर 39886 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 236 रुपये महंगा होकर 31111 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3019 और चांदी 18000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3423 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16800 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लग्न के सीजन अभी काफी बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
CLOSING BELL: शेयर मार्केट में आज इन स्टॉस की बोली तूती, दूसरी तरफ इन ग्राहकों के लिए बुरी खबर!
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
10 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines