Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी कीमत में लगातार गिरावट जारी है। लिहाजा पीली धातु की खरीदारी को लेकर लोगों में इस साल खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में भारतीय सर्राफा बाजार पिछले कई दिनों से गुलजार है और बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: दिवाली से पहले शेयर बाजार जगमग, लगातार चौथे दिन Sensex और Nifty रौशन
आज सोना 227 रुपये की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 245 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना 50000 रुपये से नीचे और चांदी 56000 रुपये के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना ऑलटाइम हाई से करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24200 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
- इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (19 October) को सोना (Gold Price Update) 227 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50135 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50362 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
- वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 245 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55765 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 399 रुपये महंगा होकर 55765 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना के साथ-साथ चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 130 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,284 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 194 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5800 और चांदी 23800 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6065 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24215 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50135 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49934 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45924 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37601 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29329 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 7.07 डॉलर की गिरावट के साथ 1,645.47 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – LIC Dhan Varsha Plan: देखते ही देखते 10 लाख रुपये के बन जाएंगे 1 करोड़, जबरदस्त है यह पॉलिसी
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56400
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 56400
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 51270, Silver Price : Rs. 61500
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 61500
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46600, 24ct Gold : Rs. 50840, Silver Price : Rs. 61500
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46600, 24ct Gold : Rs. 50840, Silver Price : Rs. 61500
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46600, 24ct Gold : Rs. 50840, Silver Price : Rs. 56400
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46600, 24ct Gold : Rs. 50840, Silver Price : Rs. 56400
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50700, Silver Price : Rs. 56400
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50700, Silver Price : Rs. 56400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46550, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 61500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56400
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56400
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56400
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50670, Silver Price : Rs. 56600
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
5 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
13 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
15 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
15 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
16 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
17 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
19 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines