Gold Price Update: पिछले 8 दिनों से रॉकेट पर सवार सोना और चांदी इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सातवें आसमान से सीधे जमीन पर धड़ाम होकर गिर गया। गुरुवार (17 November 2022) को शादियों के सीजन के शुरू होने के पहले सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1341 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इसके बाद सोना करीब 52900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61300 रुपये प्रति किलो से भी नीचे बिकने लगी। इस गिरावट के बाद फिलहाल आप सोना 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18700 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता बिकने लगी है।
अभी पढ़ें – E-Shram: ई श्रम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, ऐसे जानें आपके खाते में पैसे आए नहीं
इस तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52894 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर महंगा होकर 53094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने की तरह चांदी (Silver Price) की कीमत में भी नरमी दर्ज की गई। चांदी 1341 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 61253 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी (Silver Rate) 324 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 62594 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 200 सस्ता होकर 52894 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 199 रुपया सस्ता होकर 52682 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 183 रुपया सस्ता होकर 48451 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 150 रुपया सस्ता होकर 39671 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 117 रुपये सस्ता होकर 30943 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3300 और चांदी 18700 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3306 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18727 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
5 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
7 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
9 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
21 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
23 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
23 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines