Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: पिछले 8 दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आज सोना 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 1294 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोना गिरकर 52900 रुपये प्रति किलो और चांदी 61300 रुपये के करीब बिक रही है।
इस गिरावट के बाद शादी-ब्याह के सीजन में आपके पास सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18700 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
अभी पढ़ें – ATM Transaction Limit: एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और SBI, ICICI, HDFC और Axis बैंकों के चार्ज चेक करें
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (17 November) को सोना (Gold Price Update) 201 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52893 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 1294 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 53094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1294 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 687 रुपये महंगी होकर 62594 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना के साथ-साथ चांदी गिरावट के कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 138 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,924 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 488 रुपये की बढ़त के साथ 61,509 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3307 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18680 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52952 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52681 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30942 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.91 डॉलर की गिरावट के साथ 1,765.10 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 21.23 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया यह बड़ा अपडेट
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 62000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 62000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49500, 24ct Gold : Rs. 54000, Silver Price : Rs. 67200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67200
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67200
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67200
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 62000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 62000
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67200
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 67,500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 68670
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।