Gold Price Today, 16th November: लगातार आठवें दिन बढ़े सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट

Gold Price Update

Gold Price Today: लगन का मौसम शुरू होते ही देश में सोना और चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। आज लगातार आठवां दिन है जब सोने के दाम में तेजी देखी देखी जा रही है। आज सोना 129 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है, हालांकि चांदी सस्ती हुई है। आज चांदी की कीमत में 486 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना चढ़कर 53000 रुपये प्रति किलो और चांदी 62300 रुपये के करीब बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी भी आपके पास शादी-ब्याह के सीजन में सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (16 November) को सोना (Gold Price Update) 129 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52952 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 393 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 52823 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 486 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61784 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 687 रुपये महंगी होकर 62270 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 221 रुपये की दर से महंगा होकर 52,966 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 410 रुपये की बढ़त के साथ 62,000 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 3200 और चांदी 18000 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3248 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18196 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52952 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52740 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48504 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39714 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30977 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 7.89 डॉलर की नरमी के साथ 1,773.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 21.58 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52510, Silver Price : Rs. 62000

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 62000

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 62000

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 68500

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 67500

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52410, Silver Price : Rs. 67500

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52410, Silver Price : Rs. 67500

अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52410, Silver Price : Rs. 62000

विज्ञापन

सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52410, Silver Price : Rs. 62000

नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48030, 24ct Gold : Rs. 52390, Silver Price : Rs. 62000

विज्ञापन

पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48030, 24ct Gold : Rs. 52390, Silver Price : Rs. 62000

भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 67500

विज्ञापन

चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52510, Silver Price : Rs. 62000

भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52620, Silver Price : Rs. 68700

विज्ञापन

इंदौर (Indore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48650, 24ct Gold : Rs. 52620, Silver Price : Rs. 68670

जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52510, Silver Price : Rs. 62000

विज्ञापन

लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52510, Silver Price : Rs. 62000

पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48030, 24ct Gold : Rs. 52390, Silver Price : Rs. 62000

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ