Gold Price Update: शादियों के सीजन के शुरू होते ही सोना और चांदी के दाम सातवें आसमान पर पहुंचने लगे हैं। पिछले सात दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार उछाल दर्ज की जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी गई।

विज्ञापन

मंगलवार को जहां सोना को 393 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 687 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 62300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आप सोना 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 17700 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

इस तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 393 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52823 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोने 149 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर महंगा होकर 52430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार को सोने की तरह चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 687 रुपये महंगी होकर 62270 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी (Silver Rate) 229 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 61583 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 393 महंगा होकर 52823 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 391 रुपया महंगा होकर 52611 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 360 रुपया महंगा होकर 48386 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 294 रुपया महंगा होकर 39617 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 230 रुपये महंगा होकर 30902 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3300 और चांदी 17700 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3377 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17710 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ