Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखी जा रहा है। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी गई।
सोमवार को जहां सोना को 149 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 229 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61600 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आप सोना 3700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18300 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – Sarso Tel Price Today: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को राहत, खाने के तेल हुए सस्ते
इस तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 149 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 52430 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने 667 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर महंगा होकर 52281 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने की तरह चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 229 रुपये महंगी होकर 61583 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 154 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 61354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 149 महंगा होकर 52430 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 148 रुपया महंगा होकर 52220 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 137 रुपया महंगा होकर 48026 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 112 रुपया महंगा होकर 39323 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 68 रुपये महंगा होकर 30672 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3770 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18397 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – WhatsApp बना अब और भी काम की चीज, Aadhaar, DL, PAN की सेफ्टी के लिए यह ऑप्शन आया सामने
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।