Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today: आप भी अगर सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन और आखिरी दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में जहां सोने कीमत में तेजी देखी जा रही है, वहीं चांदी की कीमत में नरमी है।
आज सोना 21 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 210 रुपये की नरमी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52500 रुपये और चांदी 58500 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 3700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 21500 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
और पढ़िए –आज से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन (12 August) शुक्रवार को सोना (Gold Rate Today) 21 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52481 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 112 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 210 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 58490 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Price) 256 रुपये महंगा होकर 58700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को मुहर्रम को सर्राफा बाजार बंद था।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 88 रुपये की दर से महंगा होकर 52,424 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 234 रुपये की बढ़त के साथ 58,611 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3719 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21490 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.00 डॉलर की तेजी के साथ 1,791.15 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 20.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52240, Silver Price : Rs. 58500
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52090, Silver Price : Rs. 58500
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52090, Silver Price : Rs. 58500
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53340, Silver Price : Rs. 64400
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52090, Silver Price : Rs. 64400
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 64400
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 64400
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 58500
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 58500
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47780, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 58500
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47780, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 58500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52090, Silver Price : Rs. 58500
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52240, Silver Price : Rs. 58500
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52240, Silver Price : Rs. 58500
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52240, Silver Price : Rs. 58500
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47780, 24ct Gold : Rs. 52140, Silver Price : Rs. 58500
और पढ़िए –हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर में बाजार गिरावट, लाल निशान पर Sensex और Nifty
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।