Stock Market Opening: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर में बाजार गिरावट, लाल निशान पर Sensex और Nifty

Share Market Update

Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन आज शुक्रवार (12 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कमजोरी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों लाल न‍िशान पर खुले हैं।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 165 अंकों की गिरावट के साथ 59,167 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 42 अंक की नरमी के साथ 17,615 पर खुला है।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई में आज शुरुआत में कुल 1,450 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इनमें से करीब 870 शेयर तेजी तो 457 गिरावट के साथ खुला। जबकी 123 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही 45 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 73 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 48 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– शेयर बाजार में आज अगर चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को जैसे शेयर तेजी देखने को मिल रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा में नरमी है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 28 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 79.67 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 79.64 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (11 August): सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 59,332 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 124 अंक चढ़कर 17,659 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (10 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 35 अंक की गिरकर 58,817 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,534 प्‍वाइंट पर बंद हुआ।

सोमवार (8 August): सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,525 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (5 August): सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 58,288 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 की तेजी के साथ 17,397 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ