Gold Price Update: वेडिंग सीजन में सोना और खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। शादियों के मौसम सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन भी पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार को सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी का दौर जारी रहा।
सोमवार को को सोना 29 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 891 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार को सोना करीब 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये प्रति किलो के करीब बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13000 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 13 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, जानें कितनी मिली राहत ?
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 29 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के साथ 53908 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 53937 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 891 रुपये की तेजी के साथ 67022 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 773 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 66131 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 29 सस्ता होकर 53908 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 28 रुपया सस्ता होकर 53693 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 27 रुपया सस्ता होकर 49379 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 22 रुपया सस्ता होकर 40431 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 17 रुपये सस्ता होकर 31536 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – जीवन बीमा: सुरक्षा और कर लाभ एक साथ
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2300 और चांदी 13000 रुपये मिल रही है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2292 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12958 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
36 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines