Gold Price Update: सोना ने अपने दाम के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद मंगलवार को सस्ता हुआ। इससे पहले सोमवार 9 जनवरी 2023 को सोना ने अपने पुराने 56200 प्रति 10 ग्राम के दर को पार करते हुए 56259 रुपये प्रति 10 ग्राम के सस्त पर बंद हुआ था।
नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 285 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1162 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी सस्ता दर्ज की गई।
इसके बाद मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 285 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 55974 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 672 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 56259 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार चांदी 1162 रुपये सस्ता होकर 67629 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 903 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 68791 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 285 रुपया सस्ता होकर 55974 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 284 रुपया सस्ता होकर 55750 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 261 रुपया सस्ता होकर 51272 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 213 रुपया सस्ता होकर 41981 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 167 रुपया सस्ता होकर 32745 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 300 और चांदी 12300 रुपये मिल रही है सस्ती
इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 285 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 9 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56259 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12351 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
20 mins agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
15 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
17 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
23 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines