Gold Price Today: करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी भी त्योहारी मूड में आ गया है। पिछले कई दिनों से पीली धातु की कीमत में जारी तेजी के बाद आज सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
आज सोना 448 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 2074 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 51317 रुपये और चांदी 58774 रुपये के करीब बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी ऑलटाइम हाई से करीब 4800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 21000 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 750 तो Nifty भी 200 अंकों से ज्यादा लुढ़का
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (10 October) को सोना (Gold Price Update) 448 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51317 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 2074 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 58774 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 178 रुपये महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 519 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,441 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 1375 रुपये की नरमी के साथ 59,410 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4800 और चांदी 21000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4883 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21206 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51317 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51112 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47006 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38488 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 10.61 डॉलर की गिरावट के साथ 1,686.30 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 19.76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – PM Kisan 12th Installment: आपके खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आएगी या नहीं ऐसे जानें
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 59500
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 59500
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 59500
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52420, Silver Price : Rs. 64800
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 64800
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 64800
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 64800
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 59500
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 59500
नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 59500
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 59500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 64800
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 59500
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 59500
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 59500
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 59500
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
3 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
7 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines