Gold Price Update: सोना ने अपने ऑलटाइम हाई के अपने पुरान रिकॉड को तोड़ दिया है। सोना महंगाई के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। दो दिनों की गिरावट के बाद इस साल के दूसरे कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के बाद सोना ने अपने पुराने 56200 प्रति 10 ग्राम के दर को पार कर दिया। यानी सोने की दाम आज अबतक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
नए साल 2023 के दूसरे कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 672 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 903 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी तेजी दर्ज की गई।
इसके बाद सोमवार को सोना (Gold Price Update) 672 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 56259 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 209 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 55587 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। सोमवार चांदी 903 रुपये महंगा होकर 68791 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 210 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67888 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 672 रुपया महंगा होकर 56259 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 671 रुपया महंगा होकर 56034 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 615 रुपया महंगा होकर 51533 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 504 रुपया महंगा होकर 42194 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 394 रुपया महंगा होकर 32912 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से महंगा हुआ, चांदी अभी भी 11000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 59 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11189 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
5 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
8 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
9 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
11 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
12 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
12 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
13 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines