Gold-Silver Price in India : सोने और चांदी के दाम में आज 6 जनवरी को भी तूफानी तेजी जारी है. MCX पर सुबह 11:15 बजे के करीब फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के रेट में 354 रुपये का इजाफा देखा गया, जिसके बाद सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 138474 रुपये हो गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी के रेट में 4219 रुपये का उछाल देखा गया. इस नई बढत के बाद चांदी की कीमत 2,50,374 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं के दाम में सोमवार को भी तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि मंगलवार को भी तेजी के बावजूद सोने और चांदी के भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं. सोने ने ऑल टाइम 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया है. वहीं चांदी की कीमतों ने दिसंबर 2025 में 2.54 लाख रुपये का स्तर पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया.
Aadhaar Link के बिना नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन की टिकट, 12 जनवरी से लागू होंगे नए नियम
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी क्यों ?
डॉलर की कमजोरी, जियोपॉलिटिकल मसले और वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का असर इंवेस्टर्स पर दिख रहा है. निवेशक वैश्विक अनिश्चितता के बीच सेफ हेवन में निवेश करने को प्राथमिकता दे रहे हैं.
दिल्ली में सोने का भाव
आज दिल्ली में भी सोने की कीमत बढ़ी, जो पूरे भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को दिखाती है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 138550 प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्यादा है. वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 126004 प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 138790 प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्यादा है. वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 127224 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
पटना में सोने की कीमत
पटना में भी 24K सोने की कीमत लगभग 1,38,064 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत लगभग 12,671 रुपये प्रति ग्राम है.
लखनऊ में सोने की कीमत
लखनऊ में MCX सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें 24k सोना लगभग 133,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिन से बढ़ा है.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
12 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
13 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
14 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
16 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
17 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines