हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Silver Rate after US Fed Rate: ब्याज दरें घटने से सोना सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली, मुंबई में ताजा कीमतें

Gold Silver Rate after US Fed Rate: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने से भारत में सोने के दामों में अचानक उछाल देखने को मिला. 11 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के दाम 130,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. वहीं, चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई हेवल एक लाख 93 हजार रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छू गई है. जानें, महानगर की कीमतें.

विज्ञापन

Gold Silver Rate after US Fed Rate: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने के बाद भी जारी रही. 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. एमसीएक्स पर भी आज सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. चांदी भी इसी राह पर चलते हुए 100 रुपये की बढ़त के साथ एमसीएक्स पर 1.93 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई, जोकि इस साल रिकॉर्ड हाई लेवल का आंकड़ा है. गौरतलब है कि सोने की कीमतों में 2025 में 70 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला, वहीं चांदी की कीमतें तो दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की उपाध्यक्ष अक्षा कंबोज के अनुसार ब्याज दरों में कटौती और डॉलर की नरमी अभी भी सोने के दाम स्थिर बनाए हु़ए है.

यह भी पढ़ें: Gold Rate Predictions: साल 2025 में सोने के दामों ने चौंकाया, नए साल में रेट बढ़ेंगे या घटेंगे?

महानगरों में आज क्या है सोने की कीमतें

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,19,460 रुपये प्रति
  • 10 ग्राम रहे.
    कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,20,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे.
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे.

फेड रेट में कटौती से सोना महंगा क्यों?

अमेरिकी टैरिफ के असर से भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान सोने की कीमत अपने रिकार्ड हाईलेवल पर पहुंच गई थी. एक सप्ताह में इसमें 0.35 प्रतिशत और एक महीने में 2.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई. विश्लेषकों का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती होने पर व्यापारी आमतौर पर सोने जैसी संपत्तियों को खरीदना या उनमें निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि बैंक में जमा नकदी का मूल्य या अल्पकालिक बांड पर मिलने वाला रिटर्न गिर जाता है.

विज्ञापन

वीटी मार्केट्स के ग्लोबल स्ट्रेटजी ऑपरेशंस लीड रॉस मैक्सवेल ने कहा, कम ब्याज दरों के साथ-साथ डॉलर के कमजोर होने से गैर-प्रॉफिटेबल एसेट्स को रखने की अवसर लागत कम हो जाती है, जिससे सोने और चांदी को समर्थन मिलता है. निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग मजबूत होती है.”

यह भी पढ़ें: दनादन क्‍यों बढ़ रहे सोने और चांदी के दाम? एक्‍सपर्ट ने बताई असली वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola