दनादन क्‍यों बढ़ रहे सोने और चांदी के दाम? एक्‍सपर्ट ने बताई असली वजह

इस सप्‍ताह सोने और चांदी दोनों के भाव तेजी से भाग रहे हैं. सोने की कीमत 1.27 लाख प्रत‍ि 10 के स्‍तर पर और चांदी 1.69 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो के लेवल पर पहुंच गई है. जानें इस सप्‍ताह सोने और चांदी के दाम में इजाफा क्‍यों हो रहा है?

gold rate (2)

आज बुधवार 26 नवंबर को सोने और चांदी की कीमत में एक बार फ‍िर उछाल दर्ज क‍िया गया है. इस सप्‍ताह सोने और चांदी दोनों धातुओं में लगातार कीमतें चढ़ रही हैं. जबक‍ि प‍िछले सप्‍ताह में सोने के भाव में काफी ग‍िरावट देखी गई थी.

विज्ञापन

तो सवाल ये है क‍ि इस सप्‍ताह आख‍िर सोने और चांदी के भाव में तेजी क्‍यों आई है. भारत में सोने की बढ़ती कीमत कई वजहों से हुई है, जिसमें ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और भारतीय रुपये की कीमत शामिल है. आइये आपको बताते हैं इसके पीछे क्‍या वजह है?

विज्ञापन

जियोपॉलिटिकल टेंशन
सोने और चांदी को सेफ हैवन माना जाता है. ऐसे में, दुन‍ियाभर में जब झगड़े या तनाव जैसी स्‍थ‍ित‍ि आती है तो सोने और चांदी में तेजी आने लगती है. हाल ही में रूस-यूक्रेन के बीच स्‍थ‍िति‍यां एक बार फ‍िर खराब होने लगी हैं. इरायल और इरान के बीच भी टेंशन कम नहीं हुई है.जियोपॉलिटिकल मुश्किलों या आर्थिक अनिश्चितता के समय, इन्वेस्टर्स के लिए पैसे की सुरक्षा बहुत जरूरी हो जाती है और वे सोने को एक ऐसा एसेट मानते हैं जो क्वालिटी की ओर जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है.

विज्ञापन

मॉनेटरी पॉल‍िसी का असर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे सेंट्रल बैंक और सरकार भी अपनी मॉनेटरी पॉलिसी और महंगाई को टारगेट करने वाली पॉलिसी के जरिए सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं.

व‍िदेशी फैक्‍टर
इसके अलावा, सोने की बढ़ी हुई कीमतें ग्लोबल गोल्ड मार्केट से प्रभावित होती हैं, जिसमें US और चीन जैसे देशों से ग्लोबल मांग ज्‍यादा होती है. कुल मिलाकर, सोने की कीमत पर असर डालने वाले फैक्टर्स को समझना उन इन्वेस्टर्स के लिए जरूरी है जो अपनी संपत्ति की सुरक्षा करना चाहते हैं या सोने में इन्वेस्ट करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ