Gold Rate Today: टैरिफ लागू होने के बाद आज सोने में सबसे बड़ा बदलाव, 1640 रुपये तक बदल गए आंकड़े

Gold Rate Today: सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से हल्का-फु्ल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोने की कीमत में 700 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वहीं, आज टैरिफ लगने के बाद से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Gold Rate Today

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

Gold Rate Today: आम आदमी अपने पैसों का सही इस्तेमाल सोना खरीदने में करता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सोना खरीदने से कभी भी नुकसान नहीं होता है। कहीं न कहीं लोगों का ये सोचना पूरी तरह से गलत भी नहीं है, क्योंकि सोने की कीमत में एक बार बढ़ोतरी होती है, तो उसमें गिरावट बहुत मामूली ही देखने को मिलती है। 30 अगस्त को देश में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। दरअसल, भारत में जब से 50 फीसदी टैरिफ लागू हुआ है तब से लेकर आज तक ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। आज 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत में 1,640 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

1,640 रुपये की बढ़ोतरी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,640 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद प्रति 10 ग्राम सोना 1,05,100 रुपये तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 1500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 96,350 रुपये तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये है, जिसमें 1230 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देश में 27 अगस्त को ट्रंप का टैरिफ लागू हुआ, जिसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट नहीं देखी गई है।

विज्ञापन

किस शहर में सोने की कीमत कितनी?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,05,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोना 96,350 रुपये और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 78,840 रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई में 24 कैरटे सोना 1,04,950 रुपये, 22 कैरेट सोना 96,200 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,710 रुपये में खरीदा जा सकता है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,05,100 रुपये है, जिसमें 2,340 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना 96,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये तक पहुंच गया है।

यूपी-बिहार में ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,05,100 रुपये तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 96,350 है। 18 कैरेट सोना 78,840 रुपये में खरीदा सकते हैं। पटना में 24 कैरेट सोना 1,05,000 रुपये, 22 कैरेट सोना 96,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,750 रुपये में खरीदा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ