Gold Rate Today: इधर भारत में लागू हुआ टैरिफ… उधर बदल गई सोने की कीमत, जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: देश में आज से अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा। इसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों के मन में सवाल है कि इससे हमारी जेब पर क्या असर पड़ेगा। टैरिफ लागू होने वाले दिन ही सोना खरीदने वालों की जेब पर आज जरूर असर पड़ा है।

Gold Rate Today

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Gold Rate Today: आज से देश में 25 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर शंकाएं थी कि क्या इसे और कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है, लेकिन ये लागू हो गया। टैरिफ विवाद के बीच कई बार सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आज फिर से सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,590 रुपये पर पहुंच गई है।

आज कितनी बदली गोल्ड की कीमत?

आज से देश में पूरा 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। इसी के साथ दिन की शुरुआत में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 380 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,02,590 रुपये पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये पर पहुंच गया है, जिसमें 350 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 76,950 रुपये में खरीदा जा सकता है। 18 कैरेट सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 280 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

किस शहर में कितना बदलाव?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 380 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,950 रुपये तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 18 कैरेट सोना 280 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 76,950 रुपये पर पहुंच गया है।

पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,490 रुपये पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 93,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,870 रुपये में खरीदा जा सकता है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोना 76,830 रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ