Gold Rate Today: देश में लगातार बढ़ती सोने की कीमत से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन भारत में टैरिफ लागू होने के साथ ही सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई थी। 28 अगस्त की सुबह एक बार फिर से सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, ये बदलाव बहुत ही मामूली है, जिसमें 160 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,750 रुपये तक पहुंच गया है। चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, प्लेटिनम की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज कितनी है सोने की कीमत?
देश में आज 50 फीसदी टैरिफ लगने का दूसरा दिन है। बीते दिन 25 फीसदी टैरिफ लागू किया गया, जिसके बाद दिन में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला था। इसी के साथ आज भी सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 28 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 160 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,02,750 रुपये पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: इधर भारत में लागू हुआ टैरिफ… उधर बदल गई सोने की कीमत, जानें आज का ताजा भाव
22 कैरेट सोने की कीमत आज 94,200 रुपये है, जिसमें 150 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की कीमत 130 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 77,080 रुपये हो गई है।
किस शहर में कितना बदलाव?
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,02,750 रुपये, उत्तर प्रदेश में, 1,02,750, पटना में सोने की कीमत 1,02,650 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,600 रुपये है। मुंबई की बात की जाए तो यहां पर 1,02,600 रुपये में सोना खरीदा जा सकता है।
चांदी और प्लेटिनम का क्या है रेट?
चांदी की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,200 रुपये में मिल रही है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये है। इसकी कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसके अलावा, प्लेटिनम की बात करें तो इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम की कीमत 37,910 रुपये है, जिसमें 180 रुपये की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार पर ट्रंप टैरिफ का असर, Sensex 600 अंक और Nifty 0.7 प्रतिशत गिरा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
10 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
12 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines