Gold Rate Today: आज से देश में 25 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर शंकाएं थी कि क्या इसे और कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है, लेकिन ये लागू हो गया। टैरिफ विवाद के बीच कई बार सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आज फिर से सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,590 रुपये पर पहुंच गई है।
आज कितनी बदली गोल्ड की कीमत?
आज से देश में पूरा 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। इसी के साथ दिन की शुरुआत में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 380 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,02,590 रुपये पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये पर पहुंच गया है, जिसमें 350 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 76,950 रुपये में खरीदा जा सकता है। 18 कैरेट सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 280 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: ट्रंप के टैरिफ का सोने की कीमत पर भी असर, दिल्ली-मुंबई समेत किन शहरों में कितना बदलाव?
किस शहर में कितना बदलाव?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 380 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,950 रुपये तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,050 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 18 कैरेट सोना 280 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 76,950 रुपये पर पहुंच गया है।
पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,490 रुपये पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 93,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,870 रुपये में खरीदा जा सकता है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोना 76,830 रुपये पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: Gold Price in India: रक्षाबंधन पर ज्यादा खर्च करने होंगे पैसे, सोने की बदली कीमत से जेब पर कितना पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
10 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
13 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines